विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा

0
fastlive news

कतरास। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पर्वत की महिमा ने श्री गंगा गोशाला परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचिका देवी चित्रलेखा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण, विनम्रता और सच्ची भक्ति का महत्व समझाया। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा।

देवी चित्रलेखा ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि उनकी प्रत्येक लीला मानव जीवन को कोई न कोई महत्वपूर्ण सीख देती है। कृष्ण की लीलाएं केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणाएं हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति के लिए मन में निष्कपट प्रेम, अटूट विश्वास और पूर्ण समर्पण होना जरूरी है।

गोवर्धन प्रसंग में छिपा है जीवन का बड़ा संदेश

कथा के दौरान गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से सुरक्षित किया था। इस प्रसंग के जरिए भगवान ने इंद्र के अभिमान को समाप्त कर संसार को संदेश दिया कि शक्ति और सामर्थ्य का अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है।

उन्होंने कहा कि विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी है। परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को अपना विश्वास नहीं खोना चाहिए। भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

भजनों पर झूमते दिखे श्रद्धालु

कथा स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण के साथ भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। देवी चित्रलेखा के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कई भक्त भक्ति गीतों की धुन पर झूमते और नृत्य करते दिखे। महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी।

कथा के समापन पर विधिवत महाआरती और सामूहिक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरा गोशाला परिसर देर तक भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास में डूबा रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी