बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण

0
fastlive news

बाघमारा  : उप विकास आयुक्त  सन्नी राज द्वारा बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बाहियारडीह एवं पाडुगोड़ा पंचायत का विस्तृत  निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने दोनों पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति तथा आम जनता को मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की।

 

उप विकास आयुक्त ने जिला स्तर से पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का तत्काल प्रभाव से शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ।

 

इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की गति पर विशेष ध्यान देते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित संवेदकों और अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि उन्हें अविलंब संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जा सके और स्थानीय बच्चों व महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो सके।निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी, अभियंता एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान