कोरोना का ख्याल रखते हुए सादगी पूर्वक मनाया गया ‘‘ईद – उल -अजहा’’ का पर्व

0
fastlive news

धनबाद:  कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धनबाद में शनिवार को “ईद-उल-अजहा” यानी “बकरीद” का त्योहार काफी सादगी के बीच मनाया गया। इस दौरान किसी भी मस्जिद में अधिक भीड़ भाड़ के साथ नमाज अदा करने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दिए जाने से मस्जिदों में एक दो लोगों को ही नमाज पढ़ते देखा गया। वहीं जिले के अधिकांश जगहों से घरों में ही नमाज पढ़े जाने की बात सुनने को आई है। धनबाद के रेलवे स्टेडियम में हर साल बकरीद की नमाज अता की जाती थी। हजारों की संख्या में ईस्लाम धर्म को मानने वाले जमा होते थे। इस साल यहां सन्नाटा पसरा रहा। सुबह में घरों में ही बकरीद की नमाज पढ़ी। वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की थी। मुस्लिम संगठनों ने भी लोगों से सामूहिक नमाज अता नहीं करने की घोषणा की थी। नमाज के समय जिले के विभिन्न जगहों में पुलिस बल पुरी तरह से मुस्तैद दिखी। पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार ने बैंक मोड़ के वासेपुर समेत शहर के सभी मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की बात कही। इस पर्व के दौरान कहीं से किसी तरह की अप्रीय घटना की कोई सूचना नहीं हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!