
Baghmara : माघ पूर्णिमा के अवसर पर नाई समाज की ओर से बाबा धर्मदास मंदिर में अखंड हरिकीर्तन सह भंडारा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जागो संस्था के प्रमुख चुन्ना यादव मौजूद रहे। मौक़े पर जागो संस्था के प्रमुख चुन्ना यादव ने बाबा धर्मदास जी का आशीर्वाद लिया और समस्त समाज की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हवन आहूति में शामिल होकर भगवान से सुखी जीवन की कामना की। मौके पर मुखिया अशोक ठाकुर, राजदीप प्रसाद, रंजीत ठाकुर, अवधेश प्रसाद, चंदन ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सुनील पाठक, विजय ठाकुर, दुर्गेश शर्मा, अंजू देवी, गुड़िया देवी, अंजली देवी, रेणु देवी, किशोरी ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, उदय ठाकुर, संजय दास, तपोश शर्मा, पिंटू ठाकुर, सोनू ठाकुर, प्रियंका देवी, बॉबी देवी, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।