
:: लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख
Baghmara : धनबाद बोकारो मुख्य सड़क मार्ग से महज कुछ ही दूरी पर स्थित महुदा मोड़ में आज एक भीषण आग लगी की घटना घटी। यह आग महुदा थाना क्षेत्र के महुदा मोड़ में स्थित एक बड़ा प्लास्टिक के गोदाम में लगी है। घटना की सुचना मिलते ही आस पास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आस पास के सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग इतनी भयंकर रूप ले लिया था कि लोगों से आग बुझना नामुमकिन था।
घटना की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर तो काबू पा लिया गया। लेकिन इतने समय में कारखाना में लगी उस आग से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्लास्टिक का कारखाना गोपाल नमक व्यक्ति का हैं। जिसमें लाखों रुपए की प्लास्टिक सहित अन्य सामानों की संपत्ति था। जो आग लगने के बाद सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्लास्टिक के कारखाना में लगी भीषण आग के लगने के बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस इस भीषण आग लगी की घटना की जानकारी करने में जुटी हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि आस पास के काफी दूरी तक आग की लपटे और काला धुंआ का काफी बड़ा बुब्बारा जैसा देखने को मिला।
इस भीषण घटना के बाद प्लास्टिक के मलबे को जे सी बी मशीन से सभी मलवे को इक्ट्ठा किया जा रहा है। मौके पर नजदीकी थाना के कई पुलिस उपस्थित है। लेकिन अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।