
Dhanbad : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, उप समाहर्ता भूमि सुधार श्री सतीश चंद्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित 30 पदाधिकारियों ने एक साथ जिले के विभिन्न प्रखंड, नगर निगम क्षेत्र एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र की 54 जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकान में स्टॉक पंजी, वजन, लाभुकों की संख्या, स्टोर रूम, लाइसेंस इत्यादि की जांच की। जांच में उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आसनबनी एक, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता ने तोपचांची, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद ने बाघमारा, उप समाहर्ता भूमि सुधार श्री सतीश चंद्रा ने निरसा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने टुंडी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी ने बलियापुर तथा कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारियों ने अन्य क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।