
नई दिल्ली : पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं आए दिन बढ़ोतरी होने की पुष्टि हो रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को माने तो 4 नवंबर के तुलना में 5 नवंबर को 16% तक की पराली जलने का समाचार मिला है। यानी पूरे पंजाब में पराली जलने की कुल 2,817 मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 5 नवंबर को कई राज्यों में पराली जलाने की आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मध्य प्रदेश में 319, राजस्थान में 91, हरियाणा में 90 और उत्तर प्रदेश में 24 पराली जलाने की घटनाओं की पुष्टि की गईं हैं। वहीं दिल्ली की बात करे तो 5 नवंबर को दिल्ली में पराली जलाने की घटनाओं की पुष्टि नहीं हुई है।