
Hazaribagh : बैंकिंग वित्तीय साक्षारता को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,राँची के द्वारा के.बी महिला महाविद्यालय हजारीबाग में स्नातक के छात्राओ के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार एक्का ने छात्राओं को बैंकिंग के विभिन्न पहलूओ एवं आरबीआई के कार्य प्रणाली से अवगत कराया। आरबीआई में महिलाओं को भर्ती होने को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने आरबीआई में कर्मचारी / अधिकारी की भर्ती हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उसकी तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यस्था में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः आरबीआई में उनकी भागीदारी वांछनीय है। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुधाकर पाण्डेय ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बैंक के महत्व एवं जीवन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला । साथ ही बैंक के वर्तमान परिदृश्य एवं इससे संबन्धित चुनौतियों पर भी अपनी बात रखी। आरबीआई,राँची से उदीप्त प्रकाश एवं भावना कुमारी ने इस पूरे सत्र का संचालन किया। इस कार्यक्रम में आरबीआई,रांची के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार एक्का, अग्रणी जिला प्रबंधक सुधाकर पाण्डेय के अलावा महाविधालय के प्राचार्य किरण द्विवेदी, आरबीआई के अधिकारी / कर्मचारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओ ने भाग लिया।