
East sinhbhum : प्रखंड सभागार धालभूमगढ़ में महिला जनप्रतिनिधी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रखंड के पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जुगिशोल पंचायत के मुखिया चम्पा रानी मुर्मू को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख श्रीमती देवाला हंसदा , विभिन्न पंचायत के महिला जनप्रतिनिधि गण , CHC धालभुमगढ़ के प्रभारी तथा प्रखंड स्तरीय सभी महिला पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थी।