
Jamtada : समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया गया।
बैठक में गणतंत्र दिवस के पूर्व तैयारियों, साफ सफाई, पैरेड, झांकी, मुख्य समारोह स्थल की रंगाई पुताई, झंडोतोलन, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों संग विमर्श किया गया। एवं अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के सभी प्रमुख सड़कों, गलियों और नालियों की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा एवं आसपास की साफ-सफाई का भी निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जो भी दायित्व मिला है उसे पूरा करेंगे । लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके आलावा मुख्य समारोह स्थल, गांधी मैदान में मेडिकल व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन जामताड़ा को कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट, अतिविशिष्ट अतिथियों, महिलाओं एवं आम लोगों के लिए एंबुलेंस, स्ट्रेचर एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक दल, महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, सिविल सर्जन डाॅ एस के मिश्र, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम,प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुश्री आकांक्षा कुमारी, पीएचईडी प्रमंडल श्री राहुल प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री संजय कुमार, लिपिक श्री संतोष कुमार सहित कई आधिकारी मौजूद थे।