
Chatara : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड का निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का आज पूर्वाभ्यास किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। कुल 7 प्लाटून द्वारा परेड में भाग लिया गया। इनमें सीआरपीएफ पुरुष, आईआरबी पुरुष, आईआरबी महिला, सशस्त्र बल पुरुष,सशस्त्र बल महिला, गृहरक्षक वाहिनी एनसीसी डीएवी विद्यालय के बच्चे शामिल रहा। परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी साथ हीं राष्ट्र गान किया। कहा जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार बतौर मुख्य अतिथि मुख्य समारोह स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, मुमताज अंसारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, स्थापना उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।