Latest news
बाघमारा में जहिरा बाबा का पूजा धूमधाम संपन्न, पूजा में बाघमारा विधायक हुए शामिल धनबाद जेल में कुख्यात शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या गैर सरकारी संकल्प समिति के सभापति ने की बैठक चतरा में दो दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षन कैम्प का आयोजन गढ़वा में सड़क जागरुकता का आयोजन सशिवि मंदिर बाघमारा में 28 नवंबर से 34वां प्रांतीय खेलकूद समारोह का आयोजन डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी में तीन घरों से 3 लाख रुपये नगद व साढ़े 12 लाख रुपये की जेवर चोरी संसद का शीतकालीन सत्र 4 से 22 दिसंबर तक : संसदीय मंत्री गर्भवती पत्नी को उठाकर अंगारों पर चलने की परंपरा कृत्रिम बारिश से लिए केंद्र से ले अनुमति: सुप्रीम कोर्ट

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण

0
fastlive news

गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलीस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा समाहरणालय परिसर में झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में निर्धारित है। उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ 13 अक्टूबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा रांची में किया गया । जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से आज जिला स्तर पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि गढ़वा जिले में पहली बार किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अरविंद तूफानी, देराज चौबे, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रशिक्षक समेत गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, नजारत उप समाहर्ता निलेश मुर्मू, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, जिले के खिलाड़ी अन्य लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!