
— एक लिस्ट बनायें
जब काम ज़्यादा होता है तो अक्सर लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि वो काम कहाँ से शुरू करें, जिससे वे तनाव में आ जाते हैं, इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने कामों की एक लिस्ट बनायें, ताकि आप उनको सही समय पर पूरा कर सकें, अवश्य कामों को पहले करने से काम का बोझ कम हो जाता है, इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने टू-डू टॉस्क की एक लिस्ट तैयार और अपने काम को सही समय पर पूरा करने की आदत बना लें.
— दूसरों का पक्ष लें
अपने फ़ैमली मेम्बर्स और दोस्तों की मदद करना, जैसे – घर का सामना ख़रीदना, उन्हें घुमाने ले जाना, उनकी ज़रूरतों को पूरा करना आदि, आपको तनाव से मुक्त रखेगा और हल्का महसूस करने में मदद करेगा, सोशल कनेक्शन बढ़ाने और मौज मस्ती करने से भी मानसिक तनाव कम हो जाता है, दूसरों की किसी काम में मदद करने से भी आपको मन की शांति मिलती है.
— कम झूठ बोलें
आपने स्वयं महसूस किया होगा कि किसी कोई बात छुपाने पर आपको कितना स्ट्रेस हो जाता है, 2012 में 100 लोगों 10 सप्ताह तक झूठ बोलने के बारे में किए परीक्षणों से ये रिज़ल्ट सामने आया है कि जिन लोगों ने कम झूठ बोला उन्हें कम तनाव का सामना करना पड़ा, जिससे उनके स्वास्थ्य और सम्बंधों में बहुत सुधार देखा गया, अगर आप किसी को रोज़ ही झूठ बोलते हैं, तो उससे सच कहने की आदत डालिए और देखिए कि आपको कितना सुकून मिलता है.
— बाहर घूमें
बैठकर काम करने वाले जब अपनी लंच ब्रेक में 30 मिनट के लिए बाहर घूमने जाते हैं तो जॉब पर वापस लौटने के बाद उनको कम टेंशन होती है और वो ज़्यादा अच्छा महसूस करते हैं, भले वो धीरे धीरे ही टहलते हों, प्रकृति के पास टहलने से, हरे भरे पेड़ पौधे देखने से और फूलों की ख़ुशबू लेने से मूड में बहुत पॉज़ीटिव बदलाव आता है, इसलिए जब आप पर काम का बोझ बढ़ जाए तो आप हरे भरे पेड़ों के पास समय बिताने का प्रयास करें, इससे आपको मन शान्ति मिलेगी और मूड फ़्रेश हो जाएगा.
— हँसना
जब आप स्वयं की चिंता छोड़ देंगे तो आप ज़्यादा ख़ुश रहेंगे, हँसना न केवल तनाव और एंग्ज़ाइटी से कम करता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है, हँसने से आपमें तनाव पैदा करने वाले हार्मोंस का स्राव कम होता है। इसलिए आप एक कॉमेडी सीरियल रोज़ देखें|