
मानसून भी आ चुका है और बादल अपनी मस्ती पूरी मस्ती में हैं, कभी भी बारिश शुरू हो चुकी है और देखते ही देखते धूप निकल आती है, इस मौसम में अपने वॉर्डरोब को बदलने की जरूरत है, क्या है फैशन में इन और कौन से रंग आप पर अच्छे लगेंगें, कहीं न कहीं ये सवाल तो हर लड़की के मन में ही रहता है कि मैं बारिश में ऐसे कपड़े वियर करूं, जिससे मैं कंफर्टेबल रहूं और साथ ही एट्रेक्टिव लुक भी पा सकूं, ये मौसम है कैजुअल लुक का, इसलिए आप अपनी डेनिम जींस अंदर रख दीजिए और बाहर निकालिए शार्ट स्कर्ट्स, कॉटन पैंट, कलरफुल कुर्तियां और कैप्री, लाइक्रा या पॉलिस्टर जैसे लाइट फेब्रिक ही पहनिए, क्योंकि ये फेब्रिक रिंकल फ्री होते हैं और इन्हें आसानी से धोकर सुखाया जा सकता है, पोलीनायलॉन, रेयॉन, नायलॉन, मिक्स्ड कॉटन पहनें, सूती कॉटन पैंट लांग भी चलेगी। सफेद रंग के टॉप्स मत पहनिए.
फुल लेंथ ड्रेस न पहने
इस मौसम में फुल लेंथ ड्रेस आपको मुश्किल में डाल सकती है, सड़कों पर जमा पानी और कीचड़ ड्रेस को खराब कर देता है, इसलिए आपको फुल लेंथ ड्रेस नही पहननी चाहिए, इस मौसम में आप घुटने तक लेंथ की पैंट या कैप्री, लैगिंग्स को टॉप के साथ पहनिए, जींस, शिफॉन, क्रेप, डेनिम मत पहिनए, ऐसे फ्रेबिक का चुनाव करिए जो जल्दी सूख जाते हैं, जैसे नायलॉन, सूती, लाइक्रा और अन्य मिक्स फेब्रिक्स.
मौसम में इन कलर्स का जलवा
बारिश के लिए बने ये कलर्स लाल, गुलाबी, संतरी और नीला, इस ग्रे वेदर में ये रंग आप पर काफी खिलेंगे, ये कलर इस मौसम के लिए बहुत ही अच्छे रहते हैं, इन कलर्स के अलावा पीला, हरा और अन्य ब्राइट कलर्स फैशन में हैं, हल्के रंग जैसे ग्रे, हल्का गुलाबी, सफेद कलर्स को मत पहनिए ये कलर्स इस मौसम के लिए नही बने हैं, ब्लैक तो हर मौसम में ही इन रहता है|