डुमरा में महिला से किसी ने कहा की साड़ी गन्दा है और महिला के हो गए 20 हजार रूपए गायब

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़ में मंगलवार को दिन 12 बजे के आस पास बीसीसीएल के जमुनिया आफिस में पिउन का काम करने वाली सुमिता देवी को  डुमरा मोड़ में झांसा देकर एक अपराधी ने उसका झोला उडा लिया, भुक्तभोगी महिला ने बताया कि वह हरिना स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से नगद 20000 रूपए निकाले और अपने झोला में रखकर  डुमरा स्थित बीसीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय गई,  उसके बाद जरूरी कागजातों को लेकर जमुनिया आफिस जाने के लिए डुमरा मोड़ पर हनुमान मंदिर के सामने खड़ी थी, तभी एक लड़के ने उसके साड़ी में गन्दा लगने की बात कही, इसके बाद वह सामने के चापाकल में साड़ी में लगे गन्दगी को धोने के लिए गई, जहां उसने जमीन पर झौला रख दिया, इसी बीच कोई उसका झोला लेकर भाग निकला, इस घटना के बाद उसने काफी देर तक अपना झोला खोजा, परंतु वह नहीं मिला, इस घटना की सूचना उक्त महिला के द्वारा बाघमारा थाना जाकर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल जाकर मामले की छानबीन की, परंतु पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी, महिला के अनुसार झोला में उसका बैंक का खाता के अलावा जमुनिया आफिस का जरूरी कागजात था, बाघमारा थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधियों का अडडा बनता जा रहा है, एक भी मामले में पुलिस को उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी है, मालूम हो कि पिछले दिनों हरिना स्थित बैंक से पैस निकालकर जा रहे बसवरिया निवासी शंकर दास से अपराधियों ने 50 हजार रूपया छीन लिया, इस घटना के बाद अपराधियों ने जमुनिया पंप हाउस में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर लाखों की संपति उड़ा ली, अपराधियों के कहर से बाघमारा क्षेत्र में लोगो का जीना हराम हो गया है|

डुमरा मोड में लोगो से पूछ ताछ करती पुलिस

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news