निरसा में रक्तदान शिविर

0
fastlive news

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरसा में स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरसा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा रक्तदान कर किया गया। उनकी इस पहल ने उपस्थित लोगों और युवाओं को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी तथा प्रखंड प्रमुख सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के उपरांत, निरंतर चल रही रोगी सहायता पहल के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता किट का वितरण किया गया, ताकि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मदद मिल सके। साथ ही सेविकाओं के बीच सेविका मेडिकल किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल बनाने में सीएचसी निरसा के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की सराहनीय योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news