श्री श्याम सलोने जी की भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई

0
fastlive news

लोयाबाद : कतरास से श्री श्याम सलोने जी की भक्त मंडल कतरास बाजार राजस्थानी धर्मशाला हटिया से भव्य  निशान पदयात्रा निकाली गई, इस पद यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गन शामिल हुए, पूरा कोयलांचल जय श्री श्याम के गगनचुंबी नारों से भक्तिमय हो गया, नन्हे बच्चे महिलाएं पुरुष सभी श्री श्याम के मघुर भजनौ मे नचते झूमते हाथों में निशान लिए पदयात्रा शामिल थे, पदयात्रा कतरास सिजुआ लोयाबाद करकेंन्द केदुआ होते हुवे श्री श्याम मंदिर धाम झरिया तक जाकर सम्पन्न हुआ, निशान पदयात्रा को सफल बनाने मे आनंद खणडेलवाल, अमित अग्रवाल, अजय शर्मा, नन्दी आदि का सराहनीय योगदान रहा, सुरक्षा के दृष्टिकोण से निशान पदयात्रा मे लोयाबाद पुलिस मौजूद थी|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news