
रांची : उपराजधानी दुमका में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित चलो गांव की ओर कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि ग्राम विकास समिति और आदिवासी विकास समिति का गठन किया जाएगा, जनजातीय समाज के विकास के लिए गठित इन समितियों में विकास मद में मिलनेवाली राशि सीधे समिति के खाते में दी जाएगी, उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का समग्र विकास नहीं हो सकता, उन्होंने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरूआत की गई है, उन्होने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार ने अपने बजट में अठारह हजार छब्बीस करोड़ रूपये की राशि निर्धारित की है, ताकि जनजातीय समाज का समग्र विकास हो सके, कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, मंत्री लुईस मरांडी और राजपलिवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे|