
नई दिल्ली : देश में अपने नाम का परचम लहराने वाली कंपनी रिलायंस जियो लोगों की पहली पसंद बन चुकी है, इस बात का पता एक रिपोर्ट से चला है, बता दें कि काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक रिलायंस जियो फोन 27 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ देश का शीर्ष फीचर फोन ब्रांड बन गया है, काउंटरप्वाइंट ने कहा कि 1,500 रुपये मूल्य वाली जियो फोन की आपूर्ति में चौथी तिमाही के अंत में तेजी आई और यह डिवाइस मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने में सफल रही, काउंटरप्वाइंट के एसोसिएट निदेशक तरुण पाठक ने मीडिया को बताया कि इस फोन की रिकार्ड बिक्री के प्रमुख कारणों में 60 लाख से ज्यादा प्रीऑर्डर के साथ ही कई फीचर फोन यूजर्स द्वारा इस फोन में अपग्रेड करना रहा, पाठक ने कहा कि ये यूजर्स हमेशा से इसी तरह की डिवाइस इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन उसी आकार के डिवाइस पर डाटा का इस्तेमाल करने से उन्हें स्मार्टफोन चलाने के लिए ज्यादा सीखने की जरूरत नहीं पड़ी, इसके साथ ही कंपनी द्वारा जियो फोन को ‘मुफ्त’ बताने से भी इसकी बिक्री में तेजी आई।