
नई दिल्ली : बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीज़न की नीलामी के दौरान खिलाड़ियों पर बोली लगाने का सिलसिला ज़ारी है, आईपीएल 2018 के लिए जिस खिलाड़ी पर सबसे पहले बोली लेगी वो रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन, शिखर धवन को सनराइज़र्स हैदराबाद टीम ने 5.20 करोड़ रुपय में RTM के तहत खरीद लिया है, आपको बता दें धवन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था जिसपर टीमों ने उनके लिए बोली लगानी शुरू की, पिछले साल धवन ने आईपीएल सनराइज़र्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेला था, लेकिन आईपीएल-11 के लिए उन्हें केकेआर टीम ने रिटेन नहीं किया, बात अगर उनके आईपीएल करियर की करें तो अब तक खेले 127 आईपीएल मुकाबलों में 32.66 की औसत और 121.86 की स्ट्राइक रेट से 3561 रन बनाये हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 28 अर्द्धशतक निकले, आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन का है, आईपीएल में सबसे अधिक अर्द्धशतक जड़ने के मामले में धवन छठे नंबर पर आते हैं, अपने आईपीएल करियर में धवन ने अब तक कुल 401 चौके और 71 छक्के जड़े हैं, पिछले साल आईपीएल में धवन ने 14 मैचों में 36.84 की औसत और 127.39 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाये थे, सीज़न 2017 में 77 के सर्वाधिक स्कोर के साथ उन्होंने तीन अर्द्धशतक जड़े थे, पिछले एक साल में धवन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में आईपीएल में भी हमें गब्बर के बल्ले की धमक देखने को मिल सकती है|