
गोमो : गोमो में रेल कर्मी समीर कुमार (लोको पायलट) के साथ तीन स्थानीय बदमाशों ने मार-पीट कर घायल कर दिया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाश अपने कार को पीछे कर रहे थे, इसी दौरान कार से समीर को हल्का धक्का लग गया, समीर ने तीनों को कार ठीक से चलाने की बात कही, इसी में समीर और तीनों के बीच कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते तीनो ने समीर पर हमला करते हुए घायल कर दिया, और वहा से फरार हो गए, मामले को लेकर स्थानीय थाना में समीर ने शिकायत दर्ज कराई है, वही चिकित्सकों द्वारा समीर को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया है|