
नई दिल्ली : अभी तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़े हैं, दरअसल, अभी तक खुद को भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त बताने वाली केंद्र सरकार पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान फ्रांस के साथ हुए राफेल सौदे को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है,दरअसल, राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर घपले का आरोप लगाया है, राहुल गांधी ने सवाल किया है कि राफेल कितने में खरीदा गया सरकार यह बताती क्यों नहीं है, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी खुद पेरिस गए थे, सरकार क्यों इस घोटाले पर चुप्पी साधे हुए है, पीएम कुछ क्यों नहीं बोलते, आपको बता दें कि पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का कार्यकाल में भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों के लिए 58,000 करोड़ की डील पर हस्ताक्षर किये गए गए, इस डील पर कांग्रेस पहले भी आरोप लगा चुकी है, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कांग्रेस के इन आरोपों पर पलटवार भी किया था, उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते इसे शर्मनाक करार दिया था, उन्होंने कहा था कि यह डील सरकार को आपात स्थिति में करना पड़ा, उन्होंने कहा था कि यह सौदा पूर्ववर्ती सरकार के ‘लंबित सौदे’ से बहुत कम लागत