पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन सड़क दुर्घटना में हुई घायल

0
fastlive news

जयपुर (राजस्थारन) : कोट्टा-चित्तौड़ हाइवे पर पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं, उनके सिर में चोट आई है, इस दुर्घटना में एक शख्स के मारे जाने की भी खबर है, खबरों के मुताबिक, जसोदाबेन सहित तीन घायलों को चित्तौड़गढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, पुलिस के अनुसार, हादसा आज सुबह चित्तौड़गढ़-कोटा हाइवे पर स्थित बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर हुआ है, सूचना मिलते ही क्षेत्र के डीएसपी राजेश राजौरा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए, बताया जा रहा है कि जसोदा बेन बेगूं से अहमदाबाद जाने के लिए निकली थी, दुर्घटना सुबह करीब दस बजे हुई है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना क्या कारण रहा है, बताया जा रहा है कि जसोदाबेन बिल्कुहल ठीक है और सड़क दुर्घटना के बाद वह पुलिसवालों के साथ चलकर गाड़ी में बैठी, इसके बाद उन्हेंो अस्पकताल भेजा गया, जसोदाबेन अपने भाई अशोक मोदी के साथ मेहसाणा जिले के ऊंझा में रहती हैं, बता दें कि इससे पहले जसोदाबेन 2016 में सुर्खियों में आईं थी जब अहमदाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में एक आरटीआई आवेदन दायर कर उन्होंयने नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए जमा किए गए शादी से जुड़े दस्तावेजों का ब्योरा मांगी थी|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news