
मुंबई: डीएचएफएल मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर और एमडी राणा कपूर के मुंबई स्थित समुद्र महल में छापा मारा। ईडी ने राणा को यस बैंक के मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में पिछले कई दिनों से सघन तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि मनी लाॅन्ड्रिंग जैसे मामले से अपने को दूर रखने के लिए पिछले 13 महीने पूर्व ही पूर्व एमडी राणा कपूर ने यस बैक के एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इस मामले में दिन व दिन उलझन आने के साथ ही जांच अधिकारियों और ईडी के राणा तक पहुंचने का मार्ग धीरे धीरे खुलते चला गया। और आखिरकार पूर्व एमडी राणा कानून के गिरफ्त में आ ही गया। जिससे ईडी ने उसे समुद्र महल आवास से पकड़कर उनसे गहन पुछताछ कर रही है।