पुरी में एमसीएल इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन का 14वां त्रैवार्षिक सम्मेलन शुरू

0
fastlive news

पुरी (ओडिशा)। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) से संबद्ध एमसीएल इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन का 14वां त्रैवार्षिक सम्मेलन बुधवार को पुरी, ओडिशा में शुरू हुआ। 20 एवं 21 मई तक चलने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न कोल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मजदूर प्रतिनिधि, यूनियन पदाधिकारी एवं श्रमिक नेता शामिल हुए। सम्मेलन स्थल पर मजदूर एकता और संघर्ष के नारों के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सम्मेलन में कोयला उद्योग से जुड़े श्रमिकों की समस्याएं, मजदूरों की सुरक्षा, वेतन समझौता, सामाजिक सुरक्षा, आउटसोर्सिंग, निजीकरण तथा श्रमिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते निजीकरण और ठेका प्रथा के कारण मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, जिसे लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

सम्मेलन में शामिल वरीय श्रमिक नेता शत्रुघ्न महतो ने कहा कि मजदूरों की ताकत उनकी एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस उद्योग को मजबूत बनाने में मजदूरों की सबसे बड़ी भूमिका रही है। इसके बावजूद मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक हितों पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शत्रुघ्न महतो ने कहा कि मजदूरों को उनका हक दिलाने, बेहतर वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए संगठित आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी श्रमिक संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर मजदूर हित में एक मंच पर आने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे तथा मजदूर एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि एवं यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन