
धनबाद: जिले में दुर्घटना की रोकथाम के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा राजेश कुमार विभिन्न रोड डिवीजन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वहीं मुख्य रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्र तथा ब्लैक स्पॉट पर अल्पकालिक उपाय तथा दीर्घकालिक उपाय की विवरण की मांग पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने की। नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने रोड डिवीजन के सभी अधिकारियों से सभी मुख्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी साइनेज लगाने, विशेषकर गति सीमा साइनेज सहित कई तरह के दुर्घटना को रोकने के उपायों का उपयोग करने की बात कही। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा राजेश कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह, स्टेट हाईवे के अधिकारी सतीश उपाध्याय, प्रभात मिश्रा, एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर लाल मनी सिंह, सड़क सुरक्षा सेल डीपीआईयू टीम के पुष्कर कुमार, प्रदीप कुमार, सुदीप तिग्गा आदि लोग उपस्थित थे।
