
बाघमारा : मधुबन थाना क्षेत्र के सेलो प्लांट से ट्रांसपोर्टिंग चालू करने को लेकर गुरुवार को यहाँ खूब हो-हल्ला हुआ। ग्रामीण अपनी समस्याओं के हल होने तक किसी भी कीमत पर ट्रांसपोर्टिंग शुरू करने नहीं दे रहे थे। बात बढ़ने पर शांति-व्यवस्था के लिए पूरा क्षेत्र पुलिस बल से घेर लिया गया। इस दौरान पुलिस और आशाकोठी खटाल के ग्रामीण आमने-सामने डटे रहे। ग्रामीणो ने इस मौके पर कहा कि जब तक कम्पनी वार्ता कर उनलोगों के समस्या का समाधान नही करती है। तब तक ट्रांसपोर्टिंग किसी भी कीमत पर चालू नही करने देगे।