
कतरास : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी कांटा घर में बुधवार के दिन कोयला उठाव को लेकर भारी संख्या में पुलिस व सीआईएसएफ के जवान किये गए। पुलिस एवं सीआईएसएफ के मौजूदगी जिप सदस्य सुभाष राय के समर्थक दीपक तिवारी के डीओ का कोयला का उठाव किया गया। आज माँ तारा इंटरप्राइजेज में 50 टन का डीओ लगया गया था जिसका दूसरा अलॉटमेंट आज के दिन का था। मालूम हो अप्रैल 2018 में यहां डीओ उठाव को लेकर विधायक ढुलू महतो समर्थक व जिप सदस्य समर्थकों में खूनी संघर्ष हुआ था।टकराव को देखते हुए कांटा घर के आसपास पुलिस व सीआईएसएफ की तैनाती किया गया था। काँटाघर सुबह 6 बजे ही चालू कर दिया गया और दीपक तिवारी के ट्रक का कांटा कराकर कोयला लोडिंग के लिए भेज दिया गया। बीसीसीएल प्रबंधन व गोविंदपुर एरिया के सेल्स ऑफिसर संदीप सिंह के तत्परता से कांटा तय समय पर चालू करने के बाद ट्रक को कोयला उठाव के लिए कोलियरी के अंदर लोड हो रहा है। कोयला उठाव को लेकर कहीं कोई विरोध नहीं हुआ।