
नई दिल्ली: देश एवं दुनियां के देशों में लोकप्रीय माने जाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्म दिन काफी ही उल्लास एवं उमंग के साथ भाजपा सहित अन्य पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर देश के कई राज्यों के सरकार ने अपनी ओर से पूरी तैयारी भी कर रखी हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन की बधाई देश एवं विदेशों के कौने कौने से उन्हें दी जा रही है। पक्ष हो या विपक्ष हर किसी की ओर से पीएम मोदी का जन्म दिन की बधाई देकर उनकी दीर्घायु की कामना की जा रही है। पीएम मोदी के इस जन्मोत्सव पर भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित की गई है। कहा जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं विदेशों में भी इसलिए लोकप्रीय है क्योंकि उन्होंने अपने पधानमंत्री के कार्यकाल में कई ऐसे जटिलतम एवं एतिहासिक कार्य किए है। जो देश में जनहित के लिए काफी कारगर साबित हुए है। कहा जा रहा है कि यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिन पर भाजपा आज सेवा कार्य करते हुए ट्राइसाइकिल का वितरण करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात ने भी प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर राज्य में कई जन समर्थक योजनाऐं और विकास परियोजनाऐं शुरू करने का फैसला लिया है। आज देश दुनियां से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाखों लोगों की और से खुसी मन से बधाईयां दी जा रही है।
