
बाघमारा : भीमकनाली में आजसू पार्टी का मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन पार्टी केन्द्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो सहित समेत जिला के कई सदस्य उपस्थित थे। आजसू पार्टी के गिरिडीह लोक सभा के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा क्षेत्र में विकास और लोगों की समस्या के समाधान को लेकर 16 सांसद प्रतिनिधि को नियुक्त किया गया हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधियों का सम्मानित किया गया।