
नई दिल्ली: दुनिया भर के स्मार्ट शहरों की सूची में दिल्ली इस वर्ष 18 अंक फिसलकर 86वें स्थान पर पहुंच गई है। इस रिपोर्ट की पुष्टि आईएमडी ने एसयूटीडी के सहयोग से वर्ष 2020 के लिए दुनिया भर के स्मार्ट शहरों की जारी सूची के आधार पर किया है। आईएमडी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘‘ हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू की रैंकिंग में गिरावट की एक वजह कोरोना संक्रमण की महामारी मुख्य कारण बन सकता है। वहीं संस्था ने स्मार्ट शहरों की सूची में सिंगापुर को प्रथम स्थान पर रखा है। जबकि दूसरे स्थान पर ‘‘ हेलसिंकी’’ और तीसरे स्थान पर ‘‘ ज्यूरिख’’ नामक शहर को स्मार्ट शहरों की सूची में रखा है।
