धनबाद में विवाहिता का शव घर में खून से लथपथ पाया गया

0
fastlive news

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर हल्दी पट्टी में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव इसके आवास में पाए जाने से यहाँ सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार हल्दी पट्टी में भाड़े के मकान में रहने वाले देवेंद्र प्रसाद की पत्नी पिंकी देवी का शव उसके आवास में मिलने की खबर के बाद वहाँ लोगो की भारी भीड़ लग गई। मृतका का पति घटना के बाद से फरार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र प्रसाद वर्मा जोड़ा फाटक रोड स्थित एक मिक्चर फैक्ट्री में काम करता है। वह झरिया के रहने वाले बताए जाते हैं। लोगो के अनुसार घर में पति-पत्नी का अक्सर झगड़ा होता रहता था। घर मे पत्नी की लाश मिलने पर इसका शक उसके पति पर जा रहा है। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news