सुप्रीम कोर्ट ने दलील सुनने के बाद बलात्कार मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को किया बरी

0
fastlive news

नई दिल्ली:  20 साल पहले एक महिला ने एक व्यक्ति पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मामला दर्ज किया था। जिस मामले को लेकर ट्रायल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने उस व्यक्ति को दोषी ठहराया था। इसी मामले में पिछले दिनों सुप्रिम कोर्ट ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप को खारीज करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के फैसला को पलट दिया। जिससे सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी व्यक्ति को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बरी किए जाने को लेकर अपने फैसले में कहा है कि कोई भी महिला चाकू की नोंक पर यौन शोषण होने पर आरोपी को प्रेम पत्र नहीं लिखेगी। और ना ही उसके साथ चार साल तक लिव – इन – रिलेशनशिप में रहेगी। इन्हीं तथ्यों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महिला द्वारा उस व्यक्ति पर लगाए गए आरोप को खारीज करते हुए उसे रेप चार्जेज से बरी कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दलील सुनने के बाद बलात्कार मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को किया बरी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news