
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में आॅनलाॅक 5.0 लागू कर एक गाइडलाइन जारी किया है। जिसके तहत इस पांचवें आॅनलाॅक के दौरान जो गाइडलाइन जारी किया है उनमें देश में 15 अक्टुबर से सिनेमा हाॅल, एंटरटेनमेंट पार्क और स्विमिंग पूल खुलेंगे। वहीं सिनेमा हाॅल के संचालकों को आधी सीटों पर ही दर्शकों को बैठाने का आदेश जारी किया गया हैं। इस गाइडलाइन के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय अलग से एसओपी जारी करेगा। वहीं स्कूलों और कोचिंग संस्थाओं को खोलने को लेकर 15 अक्टुबर के बाद राज्य सरकार अपने हिसाब से फैसला कर सकती है।
