
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के चुनाव के लिए आज 71 सीटों पर नामंकण दाखिल किए जाने की प्रक्रिया आंरभ हो गई है। बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए 28 अक्टुबर को वोंटिंग की तारीख तय की गई है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में आॅनलाइन अथवा आॅफलाइन दोनो ही तरह से उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते है। बिहार में पहले चरण के नामंकन आंरभ होने के बाद भी महागठबंधन में सीट बंटवारें को लेकर किसी तरह की सहमति अभी तक नहीं बन पाई है। सहमति नहीं बनने के कारण गठबंधन में सीट बंटवारें को लेकर पिछले कई दिनों ने खींचतान जारी है। जिससे लेकर उम्मीदवारों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
