पुण्यतिथि पर शिक्षक, समाजसेवी व रक्तवीरों का होगा सम्मान

0
fastlive news

बेगूसराय (बिहार): आदर्श शिक्षक एवं बागवाड़ा हाईस्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्वर्गीय रामसुंदर चौधरी की पुण्यतिथि पर 26 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा, शिक्षक–समाजसेवी सह रक्तवीर सम्मान समारोह तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता रामाशीष चौधरी ने की, जबकि संचालन सत्यजीत सोनू ने किया। आयोजकों ने बताया कि समारोह प्रतिभा विद्यालय, दिनकर नगर स्थित सभागार में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।


समारोह में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, चिकित्सा, कला, संगीत, खेल एवं रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। साहित्य शिरोमणि सम्मान से प्रो. मिथिलेश कुमारी तथा शिक्षा शिरोमणि सम्मान से शिक्षक उपेंद्र चौधरी सम्मानित होंगे। वहीं रक्तदान के क्षेत्र में बेनज़ीर परवीन, संजय चौधरी, शिवांगी रंजन, इकरार अकेला, पिंकी गुप्ता, नीतीश आर्य, रौशन कुमार एवं गुंजन कुमार रितिक को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
बैठक में पुष्पा कुमारी सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन