
कतरास : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर कतरास क्षेत्र के अंतर्गत केशलपुर में स्थित महात्मा गाँधी स्मृति उपवन का आनलाईन उद्घाटन श्री गोपाल सिंह, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बीसीसीएल के द्वारा किया गया। यह उपवन फलदार वृक्षों से सुसज्ति होगा। यह उपवन कुल 1 हेकटेयर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मौके पर श्री पी. वी. के. आर. मल्लिकाअर्जुन राव, निदेशक(कार्मिक), बीसीसीएल एवं बीसीसीएल मुख्यालय के अन्य अधिकारीगण आनलाईन माध्यम से जुड़े हुए थे एवं श्री जितेंद्र मलिक, महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र, श्री सुदीप्ता चर्टजी, अवर महाप्रबंधक, कतरास क्षेत्र, श्री अमित कुमार सिंहा, परियोजना पदाधिकारी, एकेडब्लूएमसी, श्री सौरभ सिंह, क्षेत्रिय प्रबंधक(प्रशासन), कतरास क्षेत्र, श्री रितेश रंजन, क्षेत्रिय प्रबंधक (पर्यावरण), पार्क इंचार्ज सुरेंद्र राम,हरेंद्र राम आदि थे. तदुपरांत श्री गोपाल सिंह, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बीसीसीएल के निर्देशानुसार रामकनाली स्थित पुरानी डिस्पेंसरी को कौशल विकास केंद्र के रुप में शुरू करने हेतू चिन्हित किया गया।