श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का समापन

0
fastlive news

कतरास : श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण और सुदामा का मिलन इस कथा के माध्यम से वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा के आगमन पर आंसुओं से उनके पैरों को धोया उन्हें गले लगा कर उन्हें अपने आसन पर बैठाया और कहां इतनी देर क्यों लगा दी मित्र आने में और बताओ भाभी बच्चे कैसे हैं और भाभी ने मेरे लिए क्या भेजा है। तभी सुदामा जी लज्जित होकर अपनी पोटली नहीं देना चाहते थे। मगर कृष्ण जी ने उनसे पोटली छीन कर उसने जो गूंजे चावल थे। उसकी दो मुट्ठी खाकर भगवान ने कहा कि इसका मूल्य सुदामा जी को तो ब्रह्मांड का मालिक बना दे तो भी कम है।।श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता यह बखान करती हैं की मित्र चाहे कैसा भी हो हमेशा मेल मिलाप और लगाव के साथ आपके कष्ट दुख को समझ कर आपका साथ देने वाला हो। श्रीमद्भागवत महापुराण यह कथा आज समापन हुआ। 11:00 बजे दिन में हवन हुआ संध्या 6:00 बजे भागवत कथा का नगर भ्रमण करते हुए मंदिर में रख दिया गया मलमास में कथा बहुत ही शुभ कार्य बहुत ही लाभप्रद इष्ट मित्र परिवार सहित संपूर्ण राज्य के लिए लाभ का प्रतीक है आज की इस कथा में जिनका बहुमूल्य सहयोग रहा श्री रास बिहारी शर्मा जी प्रवचन एवं कथा वाचक राजू शर्मा जी पचमढ़ी के नवीन झांकी सूरज पंडित और उपाध्य प्रकाश उपाध्याय जी ने कथा में अपना बहुमूल्य समय दिया कथा को सफल बनाने में कतरास मारवाड़ी समाज है इस कार्यक्रम में आनंद खंडेलवाल श्री श्यामसुंदर खंडेलवाल उमाशंकर कूलवाल शशि राजगढ़िया अनीता राजगढ़िया पंकज सिन्हा लड्डू कूलवाल रामु राजगढ़िया सुभाष राजगढ़िया जीवन अग्रवाल शहीद कतरास के सभी उपस्थित उपस्थित थे

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news