
बाघमारा : प्रबंधन की वादाखिलाफी एवं अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओ ने सोमवार के दिन ब्लॉक दो के 14 नंबर हाज़िरी घर के समीप एक मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान नेताओ ने 06 अक्टूबर को जमुनिया काली मंदिर में रणनीति बनाने पर बल दिया। इस मौके पर गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, उत्तम पाण्डेय, गिरीश शर्मा, सुरेंद्र यादव, गोपाल चन्द्र गोप, मुरारी पांडेय इत्यादि उपस्थित थे।