सेलपिकर मज़दूरों को एचपीसी वेतन देना होगा-जे के झा

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह साइडिंग में कार्यरत सेलपिकर मज़दूरों को एचपीसी वेतनमान देना होगा, देना होगा, देना होगा। इन गगमभेदी नारों के साथ बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के समर्थको ने सोमवार के दिन ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता बालमुकुंद सिंह एवं संचालन रवि महतो ने किया। प्रदर्शन के दौरान समर्थको ने बेनीडीह साइडिंग के मज़दूरों को वायदे के अनुरूप एचपीसी वेतन देने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय सचिव जे के झा ने आगामी 14 अक्टूबर से ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने की घोषणा की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से देवानंद राजवर, धनंजय महतो, दिलीप नोनिया, नकुल महतो, कुलदीप महतो, प्रताप वर्णवाल, सीताराम कर्मकार, रामदास कुम्हार, कृष्णा रवानी, अर्जुन यादव, अनिता देवी, भारती देवी, उर्मिला देवी इत्यादि उपस्थित थे। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news