बेसहारा, गरीब बच्चों के लिए लायंस सेंटेनियल ने कपड़े बांटे

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस सर्विस सेवा सप्ताह के छठे दिन संस्कार ज्ञानपीठ पियूष विहार, हरिणा (नावाडीह) में आयोजित एक कार्यक्रम में लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की ओर से गरीब व बेसहारा बच्चों के लिए इंद्रधनुष कपड़ा बैंक के माध्यम से चाइल्ड लाइन को कपड़ा सौपा गया। क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बेसहारा बच्चे,बाल बंधुआ मज़दूर व

सड़क पर घुमंतू आवारा बच्चे चाइल्ड लाइन के सेल्टर हाउस में आये दिन आते रहते है। जिन्हें कपड़ों की आवश्यकता होती है। ये कपड़ा उन्ही बच्चो को काम आएगा। उक्त कपड़ा को गरीब और स्लम क्षेत्र के बच्चों के बीच भी बांटा जाएगा। विदित हो कि गत माह चाइल्ड लाइन के रिसोर्स ऑर्गनाइजेशन के मीटिंग में लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के अध्यक्ष ने 200 बच्चों को कपड़ा देने का वादा किया था। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह, क्लब प्रशासन लायन मदन मोहन, लायन मुकेश राय, सेवा सप्ताह सर्विस चेयरपर्सन लायन सुजीत सुमन, बबलु मिश्रा, संतोष कुमार, लक्ष्मण रवानी, सुबोध कुमार जबकि चाइल्ड लाइन की ओर से कपड़ा संग्रह के लिए शंकर नापित और अरुण दास मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news