प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को देना पड़ा इस्तीफा

0
fastlive news

एजेंसी:  चुनाव नतीजे रद्द किए जाने को लेकर किर्गिस्तान के नागरिकों ने वहां के राष्ट्रपति के विरोध में जमकर प्रदर्शन और तोड़फोड की है। जिसको लेकर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने नागरिकों के भारी विरोध के कारण अपनी इस्तीफा देने को राजी हुए है। फिलहाल किर्गिस्तान में संसदीय चुनाव नतीजों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इधर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरनबे जीनबकोव ने कहा है कि देश पर अभी भी उनका ही नियंत्रण रहेगा। फिलहाल देश में हो रहे रैलियों और प्रदर्शन को सख्ती से निपटने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान वहां के आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन तक में तोड़फोड करने के साथ साथ वहां के पूर्व राष्ट्रपति अलमाजबेक अतमबयेक को हिरासत से छुडा लिया है। अब वहां के राष्ट्रपति सूरनबे द्वारा अगले राष्ट्रपति के नहीं बनने तक किर्गिस्तान का कार्यभार अपने हाथों लेकर वहां की प्रदर्शन और नागरिकों के गुस्से को नियंत्रित करने का काम करेंगें। फिलहाल किर्गिस्तान में स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को देना पड़ा इस्तीफा

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news