उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक धनबाद को एक पत्र देकर इंसाफ की मांग की

0
fastlive news

कतरास : लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी मौजा में 87 डिसमिल जमीन बीसीसीएल द्वारा खरीदने का प्रस्ताव हरे कृष्णा मल्लाह को दिया गया और खनन कार्य हेतु हरे कृष्णा राजी हो गए हैं बीसीसीएल और हरे कृष्णा मल्लाह ने मिलकर CNT 49 के अंतर्गत उपायुक्त महोदय के यहां परमिशन हेतु आवेदन दिया गया जिसमें कि सारी जांच प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने जमीन बेचने का आदेश दे दिया और जब निबंधन करने का वक्त आया तब शिव शंकर मल्लाह और अन्य 6 व्यक्तियों ने मिलकर झूठा मुकदमा धनबाद न्यायालय में टाइटल सूट कर दिया जब इसकी सूचना बाकी अंशदार लोगों को मालूम चला तो उनमें से 4 लोगों ने अपना नाम वापस कर लिया उसके बाद शिव शंकर मल्लाह ने और शिवनारायण साहनी दोनों ने गलत ढंग से रुपया प्राप्त करने का दबाव बनाया और इस बीच हरे कृष्णा की मानसिक स्थिति थोड़ा खराब हो गई तब जाकर शिव शंकर मल्लाह ने कुछ पेपर हस्ताक्षर कर दो तब हम केस वापस कर लेंगे जब शिव शंकर ने कुछ पेपर बनाकर लाया और हरे कृष्णा से कुछ पेपर पर दस्तखत करवा लिया जिसमें तीन चेक भी शामिल है यह कह कर करवाया की कोर्ट में फाइल करना है लेकिन उन्होंने उक्त चेक को कहीं जमा नहीं किया तत्पश्चात जब रजिस्ट्री जमीन की हो गई तब बीसीसीएल के द्वारा इनको भुगतान कर दिया गया उसके बाद जब शिव शंकर को पता चला उन्हें भुगतान हो गया है तो शिव शंकर मल्लाह ने 10 लाख रुपया की मांग की तब हरे कृष्णा ने बोला कि जब जमीन में कोई हक नहीं है तो मैं क्यों रुपया दूंगा तब शिव शंकर मल्लाह ने हरे कृष्णा के द्वारा हस्ताक्षर किए गए पेपर दिखा कर कहा कि तुम पर हम एक केस कर देंगे तब हरे कृष्ण ने अधिवक्ता के द्वारा शिव शंकर मल्लाह को एक नोटिस दिया उस नोटिस में कहा गया कि आपने जो गलत ढंग से दस्तखत कराए हैं वह पेपर वापस कर दें लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और उल्टे ही धनबाद थाना में एक झूठा केस दर्ज करवा दिया इस मामले को लेकर भुक्तभोगी ने धनबाद थाना प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद एवं उपायुक्त महोदय धनबाद से न्याय की मांग की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news