दामोदर नदी में नहाने गए दो भाई डूबे, मातम

0
fastlive news

कतरास : भटमुड़ना रजवार टोला के बीसीसीएलकर्मी मनोज पाठक तेलबमोच्चो स्थित दामोदर नदी में अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ एकादशी के मौके पर नहाने के दौरान पानी मे डूब गये। मनोज के साथ उसकी पत्नी, बेटा रोशन पाठक, चंदन पाठक, बेटी खुशबू कुमारी और मधु कुमारी थे। इसी क्रम में पहले मनोज पाठक का छोटा पुत्र चंदन नहाने के लिए उतरा तो नदी की तेज धार में बहने लगा। उसे बहता देख उसका बड़ा भाई रोशन पाठक भी पानी में उसे बचाने के लिए कूद गया। परंतु वह भी पानी में बहने लगा। यह देख पिता मनोज पाठक एवं मां भी अपने बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। उन सभी को डूबता देख किनारे बैठी बहनों ने शोर मचाया तो उन्हें बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े।
ग्राम रक्षा दल के सरयू नापित, राजेश महतो, संतोष महतो एवं जटल महतो एवं अन्य ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चंदन पाठक, मनोज पाठक एवं उसकी पत्नी को पानी से बाहर निकाला। घटना आग की तरह पूरी इलाके में फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोगों का जमावड़ा हो गया। स्थानीय ग्रामीण व ग्राम रक्षा दल के लोग काफी खोजबीन कर थक चुके थे। परंतु रोशन का शव नहीं मिल पाया।
दोनों भाई सरस्वती विद्या मंदिर श्यामडीह के छात्र बताए जाते है।सूचना पाकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पुनः एक बार खोजबीन करने को कहा। उनके कहने पर चार लोग पानी में उतर कर खोजबीन करने लगे। विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि आए दिन तेलमोचो ब्रिज व आसपास के इलाके में नदी में डूबने की घटना होती ही रहती है। इसके बावजूद सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जिला में कोई गोताखोर टीम की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि तेलमोचो ब्रिज के समीप मंदिर रहने के कारण बाहर के इलाके से भी लोग पूजा-पाठ करने व नहाने आते हैं। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से गोताखोर टीम की व्यवस्था करने की मांग की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news