
एजेंसी: कोरोना को लेकर वैक्सीन की परीक्षण करने पर जाॅनसन एंड जाॅनसन ने फिलहाल अस्थायी रूप से रोक लगाई है। इसी महीने के आरंभ में जाॅनसन एंड जाॅन अमेरिका में वैक्सीन तैयार करने वाली उस कंपनियों की सूची में शामिल हुआ था। जो प्रायोगिक वैक्सीन परीक्षण से आगे बढ़ते हुए मानव परीक्षण चरण में पहुंचा है। वहीं वैक्सीन तैयार करने में लगी रोक को लेकर जाॅनसन एंड जाॅन कंपनी के अधिकारी ने कहा है कि परीक्षण में शामिल एक प्रतिभागी को किसी तरह की बीमारी हुई। जिसे देखते हुए कोरोना वैक्सीन की परीक्षण पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।
