बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना, विधायक के बेटे और बहु सहित 7 लोगों की मौत

0
fastlive news

कर्नाटक के बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की भोर में यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब एक तेज रफ्तार ऑडी कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में डीएमके विधायक के बेटे और बहू की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में तमिलनाडु की होसुर सीट से डीएमके पार्टी के विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू की मौत हुई है। विधायक ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बेटे करुणा सागर और बहू बिंदु की मौत हो गई है।
यह हादसा बेंगलुरु के मंगला कल्याणनमटप्पा इलाके में हुआ। 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 7वें शख्स की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही हो गई। हादसे का शिकार हुई ऑडी Q3 कार तमिलनाडु के होसूर से विधायक के नाम पर ही है।
एक्सीडेंट का अंदाजा तस्वीर देखकर ही लगाया जा सकता है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की बोनट, अंदर का स्पेस, पहिए सभी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन