SBI में स्पेशल कैडर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर वैकेंसी

0
fastlive news

भारतीय स्टेट बैंक SBI ने स्पेशल कैडर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती 2021 निकाली है। एसबीआई में डिप्टी मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सर्किल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के पदों पर बैंक में नौकरी पाने का मौका है। अगर आप नीचे दिए गई सभी योग्यता और पात्रता रखते हैं तो ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई भर्ती 2021 नोटिफिकेशन, No.CRPD/SCO/ CDBA/ 2021-22/11, ADVERTISEMENT No.CRPD/SCO/ 2021-22/12, ADVERTISEMENT No.CRPD/SCO/ENG/2021-22/13, ADVERTISEMENT No.CRPD/SCO/ 2021-22/14. के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 69 रिक्तियों को भरा जाएगा। एसबीआई भर्ती 2021 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
वैकेंसी डीटेल्स
डिप्टी मैनेजर- 10 पद
रिलेशनशिप मैनेजर- 06 पद
प्रोडक्ट मैनेजर- 02 पद
आसिस्टेंट मैनेजर- 50 पद
सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार – 01 पद
कुल रिक्तियां- 69 पद
आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर और प्रोडक्ट मैनेजर- 01 जुलाई 2021 को कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक।
आसिस्टेंट मैनेजर- 01 अप्रैल 2021 को 21 वर्ष से 30 वर्ष तक।
सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार- 31 मई 2021 को 60 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
एसबीआई जॉब वेतन
डिप्टी मैनेजर- बेसिक: 48170-1740/1-49910-1990/10-69810 रुपये
रिलेशनशिप मैनेजर और प्रोडक्ट मैनेजर- बेसिक पे – 63840-1990/5-73790-2220/2-78230 रुपये
आसिस्टेंट मैनेजर- बेसिक पे – 36000-1490/7-46340-1740/2-49910-1990/7-63840 रुपये (अधिकारी लागू नियमों के अनुसार डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, अंशदायी पेंशन फंड, एलएफसी, चिकित्सा सुविधा आदि के लिए समय – समय पर पात्र होंगे।)
सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार – 19.50 लाख रुपये (प्रति वर्ष)
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, एसबीआई (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers या www.sbi.co.in/web/careers पर जाकर 2 सितंबर 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन