जो बाइडेन ने पुतिन के खिलाफ तेज की जुबानी हमले

0
fastlive news

एजेंसी :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पर जुबानी हमले काफी तेज कर दिए है। अम राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि पुतिन ने कूटनीतिक प्रयासों को खारिज कर दिया है। बाइडेन ने पुतिन पर हमला करते हुए कहा कि पुतिन ने यह सोचा होगा कि पश्चिमी देश और नाटो इसका जवाब नहीं देंगे। और वे हमें यहां घर पर ही विभाजित कर सकते है। उन्होंने कहा कि पुतिन का यह सोच बिलकुल गलत था। उन्होंने पुतिन को चुनौती देते हुए कहा है कि पुतिन को तानाशाहों की कीमत चुकानी होगी। आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल पुतिन बहुत ज्यादा ही अराजकता पैदा कर रहे है। इस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का पुतिन के खिलाफ जुबानी जंग काफी तेज होता जा रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news