अंडमान निकोबार में असानी चक्रवाती तूफान देगा दस्तक : मृत्युंजय

0
fastlive news

नई दिल्ली :  मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को असानी चक्रवातीय तूफान आने की प्रबल संभावना व्यक्त की है। इस चक्रवातीय तूफान को लेकर मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि आज का चक्रवात अंडमान निकोबार से होते हुए म्यांमार और बांग्लादेश की ओर मुड जाएगा। निदेशक महापात्रा ने अपने जानकारी में बताया कि यह चक्रवात पहले तेज हवा के साथ आंधी लेकर आएगी। जो देर शाम तक यह आंधी प्रबल होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। वहीं इस चक्रवाती तूफान से होने वाले किसी अनहोनी से निपटने के लिए सेना के जवानों को सचेत कर दिया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news