नेपाल की राष्ट्रपति ने डॉ एस पी शर्मा को बनाया भारत का राजदूत

0
fastlive news

नई दिल्ली :  नेपाल ने डॉ शंकर प्रसाद शर्मा को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया हैं। नए राजदूत शर्मा की नियुक्ति नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने की है। इसके पूर्व डॉ शंकर प्रसाद शर्मा की योग्यता और उनके कार्यो को यदि देखा जाए तो डॉ शर्मा हवाई से अर्थशास्त्र में पीएचईडी की है। वहीं वर्ष 2002 से 2006 तक वे नेपाल के राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर भी अपना योगदान दे चुके है। इसके अलावा वे नेपाल के वित मंत्रालय के मुख्य सलाहकार के पद पर भी रहे है। मालूम रहे इसके पूर्व अर्थशास्त्री डॉ शंकर प्रसाद शर्मा नेपाल की ओर से अमेरिका के राजदूत भी रह चूके है। उनके विदेशों में राजदूत के पद पर कार्य करने की अनूभव को देखते हुए नेपाल की राष्ट्रपति ने उन्हें भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news